Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / kedarnath-yatra-may-2024-update

केदारनाथ में मई महीने के सभी अपडेट | Kedarnath Yatra May 2024 Update

केदारनाथ में मई महीने के सभी अपडेट  | Kedarnath Yatra May 2024 Update

नमस्कार दोस्तों इस लेख में हम आपको मई महीने में चल रही सभी ताजी जानकारियाँ इस लेख में देने वाले है। तो चलिए आगे जानते है इन अपडेट के बारे में-

 केदारनाथ लेटेस्ट अपडेट | Kedarnath Yatra May 2024 Update

18 may, 2024

  • केदारनाथ में तीर्थयात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करना बहुत मुस्किल होते जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को बहुत सारी जगहों पर रोक जा रहा है, जैसे ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाडा आदि कई जगहों में हो सकता है आपको रुकना पड़े। तो कृपया इसके लिए पहले से तैयार रहे अपने पास पर्याप्त खर्चा जरूर रखें।
  • केदारनाथ एक पहाड़ी इलाका है, जहां रास्ता ओर रोड बनाना बहुत ही कठिन होता है, जिस कारण से वहां बहुत सारी जगहों में लोग जाम आदि में फस जाते है। क्योंकि गाड़िया अधिक होने से आने जाने में रोड ब्लॉक की समस्या आ जाती है। 

17 may, 2024

  • सरकार ने यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में लगाए गए काउंटर को भी तीन दिन तक बंद कर दिया है। यानी अब श्रद्धालु सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही कर सकेंगे। ओर बिना रजिस्ट्रेशन के आपको इंट्री नहीं दी जाएगी। 
  • भीड़ के अत्यधिक बड़ने से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बंद करना पड़ा। 

16 may, 2024 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी है। दोस्तों अपनी यात्रा को सुखदमय बनाने के लिए सभी नियमों का पालन करें। 
  • मुख्य सचिव ने पहले 200 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी करने पर बैन लगा दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री की बैठक में मिले निर्देश के बाद इसमें बदलाव कर 50 मीटर कर दिया गया।
  • इसके साथ ही VIP दर्शन पर लगी रोक को 31 मई तक बढ़ा दिया है। पहले यह रोक 25 मई तक लगाई गई थी।

12 may, 2024

  • केदारनाथ में हेलिकॉप्टर यात्रा की बुकिंग में हो रहे फ्रॉड से बचें यह धोका-धड़ी बहुत सारे शहरों से किया जा रहा है। बुकिंग करने से पहले पूरी जांच अवस्या करें। 

10 may, 2024

केदारनाथ मंदिर 10 मई 2024 को सुबह 7 बजे तीर्थयात्रियों के लिए (कपाट) खोला गया।