Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / delhi-to-kedarnath-complete-guide

दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएं? | Delhi to Kedarnath | delhi to kedarnath distance

दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएं?  | Delhi to Kedarnath | delhi to kedarnath distance

केदारनाथ, भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जिसे देखने के लिए हजारों यात्री हर वर्ष यहाँ आते हैं। दिल्ली से केदारनाथ तक यात्रा करने के कई विकल्प हो सकते हैं। इस लेख में, हम आपको इस यात्रा की विस्तृत जानकारी देंगे, जो आपकी यात्रा को सुचारू और यादगार बनाने में सहायता करेगी।

दिल्ली से केदारनाथ की दूरी | Delhi to kedarnath distance

सड़क मार्ग से दिल्ली से केदारनाथ की दूरी लगभग 452 किलोमीटर (280.8 miles ) है।

बस, कार या बाइक द्वारा | By bus, car, or bike 

यदि आप खुद की गाड़ी या किराए की या बस आदि से यात्रा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको दिल्ली बस स्टेशन कसमीरी गेट (Kashmere Gate) में जाना होगा। फिर वह से आपको ऋषिकेश, ओर गुप्तकाशी वाली बूट मिल जाएगी। गुप्तकाशी  वाली बस साय 8 बजे से 11 बजे के बीच मे जाती ही। अधिक जानकारी के लिए आप utc www.utconline.uk.gov.in की वेबसाईट पर जाए ओर फिर ( DELHI KASHMIRIGATE (DELHI) to  GUPTKASHI (UTTARAKHAND) ) डाले तो आपको जानकारी मिल जाएगी। गुप्तकशी आने के बाद वह से आपको दूसरी बस या टैक्सी लेनी होगी, ओर सभी गड़िया गोरीकुंड या सोनप्रयाग तक जाएंगी। उसके बाद आपको पैदल यात्रा करनी होगी जो 18 किलोमीटर की है। दिल्ली से केदारनाथ की दूरी लगभग 452 किलोमीटर है। इसमें समय की अवधि आपकी गति (Speed) और रास्ते की स्थिति (Road condition) पर निर्भर करेगी।

ट्रेन द्वारा | By Train

हरिद्वार है जो केदारनाथ से सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है। दिल्ली से हरिद्वार तक कई ट्रेनें चलती हैं और इसका समय करीब 4 से 5 घंटे का होता है। हरिद्वार से, आप बस या टैक्सी द्वारा केदारनाथ जा सकते हैं।

हवाई जहाज़ द्वारा | By Air

दिल्ली से केदारनाथ जाने का सबसे तेज़ विकल्प हवाई मार्ग है। दिल्ली से देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद, आप हेलीकॉप्टर सेवाएं ले सकते हैं या रोड सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

यात्रा की अवधि और लागत | Travel Duration and Cost

माध्यम लागत समय दूरी
वाहन ₹ 8000 - ₹ 10000 10 - 12 घंटे 452 किलोमीटर
ट्रेन ₹ 200 - ₹ 2000 4 - 5 घंटे (दिल्ली से हरिद्वार) 212 किलोमीटर (दिल्ली से हरिद्वार)
हवाई जहाज़ ₹ 3000 - ₹ 5000 1 घंटा (दिल्ली से देहरादून) 236 किलोमीटर (दिल्ली से देहरादून)

हमें आशा है कि यह गाइड आपको दिल्ली से केदारनाथ तक की यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेगी। अगर आपके पास और कोई प्रश्न है, तो कृपया हमें बताएं। शुभ यात्रा!